दुमका के मसलिया में 60 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी

दुमका के मसलिया में 60 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी
Share this news

धोबना हरिणबहाल पंचायत में घर के पास खून से लथपथ मिली महिला की लाश

दुमका। दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के धोबना हरिणबहाल पंचायत में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां लगभग 60 वर्षीय महिला कन्हाई मरांडी (पति दृ गोमेस्ता मुर्मू) की हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने घर के पास खून से लथपथ हालत में उनकी लाश देखी और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

शरीर पर चोट के निशान, धारदार या भारी हथियार के इस्तेमाल की आशंका

पुलिस द्वारा किए गए शुरुआती निरीक्षण में महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या धारदार वस्तु या किसी भारी हथियार से की गई होगी। हत्या की बर्बरता से गांव के लोग दहशत में हैं।

पुलिस की जांच तेज, ग्रामीणों से पूछताछ जारी

मसलिया थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस संभावित विवाद, दुश्मनी और किसी संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

शांत स्वभाव की महिला थीं कन्हाई मरांडी

ग्रामीणों का कहना है कि मृतका शांत स्वभाव की थीं और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में अचानक हुई इस हत्या ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीण आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी बोले, कुछ अहम सुराग मिले हैं

मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले को गंभीरता से जांचा जा रहा है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस की टीम काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला