दुमका के डीसी रहे अविनाश कुमार बने झारखण्ड के नय मुख्य सचिव

दुमका के डीसी रहे अविनाश कुमार बने झारखण्ड के नय मुख्य सचिव
Share this news

1993 बैच के आईएएस हैं अविनाश कुमार, देवघर के भी रहे हैं डीसी

रांची। राज्य सरकार ने दुमका और देवघर के उपायुक्त रहे आईएएस अविनाश कुमार को झारखण्ड का नया मुख्य सचिव बनाया है। वह राज्य के 26वें मुख्य सचिव होंगे। 1993 बैच के अविनाश कुमार ने उन्होंने निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी (1988 बैच) की जगह ली जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुईं। अविनाश कुमार पहले अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) विकास आयुक्त और झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभारों में कार्यरत थे। वह कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दे चुके हैं। कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में

जारी आदेश में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, अविनाश कुमार, (अतिरिक्त प्रभार- मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम, प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम, तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य सचिव, झारखंड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है, वे अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

अजय सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विकास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं निर्वतमान मुख्य सचिव अलका तिवारी 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गईं.

अब तक के मुख्य सचिव और उनका कार्यकाल

विजय शंकर दूबे 15-11-2000 से 31-07-2002

जी कृष्णण 1-08-2002 से 31-03-2003

एके मिश्रा 1-04-2003 से 31-10-2003

लक्ष्मी सिंह 1-11-2003 से 13-12-2004

पीपी शर्मा 14-12-2004 से 18-01-2006

एमके मंडल 19-1-2006 से 28-02-2007

एके चुग 1-03-2007 से 15-08-2007

पीपी शर्मा 16-08-2007 से 24-02-2008

एके वसु 25-02-2008 से 31-08-2009

शिव बसंत 1-09-2009 से 03-04-2010

एके सिंह 03-04-2010 से 15-03-2011

एके चौधरी 15-03-2011 से 31-3-2013

आरएस शर्मा 31-03-2013 से 30-04-2014

सजल चक्रवर्ती 30-04-2014 से 14-08-2014

सुधीर प्रसाद 14-08-2014 से 30-09-2014

सजल चक्रवर्ती 1-10-2014 से 15-12-2014

आरएस पोद्दार 16-12-2014 से 19-12-2014

सजल चक्रवर्ती 19-12-2014 से 20-01-2015

राजीव गौबा 27-01-2015 से 31-03-2016

राजबाला वर्मा 31-03-2016 से 28-02-2018

सुधीर त्रिपाठी 28-02-2018 से 31-03-2019

डीके तिवारी 31-03-2019 से 31-03-2020

सुखदेव सिंह 01-04-2020 से 6-12-2023

एल खियांगते 6-12-2023 से 31-10-2024

अलका तिवारी 1-11-2024 से 30-09-2025

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला