बाइक बोलेरे के टक्कर में दो युवक घायल, स्थिति नाजुक

बाइक बोलेरे के टक्कर में दो युवक घायल, स्थिति नाजुक
Share this news

दुमका। जिला के रानेश्वर प्रखंड के महिषबथान गांव के दो युवक का पश्चिम बंगाल में दुर्घटना के शिकार होने के कारण गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थिति नाजुक बना हुआ है।

बाईक से दुर्गा पूजा देखनै गये थे सिउड़ी

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव के दो दोस्त बाइक में सवार होकर पश्चिम बंगाल का सिउड़ी दुर्गा पूजा उत्सव देखने गया था। रात के करीब 11:30 बजे वापस आने के क्रम में एक बोलेरो गाड़ी से बाइक चालक का टक्कर हो गया। जिससे बाइक चालक एवं सवार युवक दोनो गभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवाओं को सिउड़ी अस्पताल ने किया रेफर

घायल युवक का नाम सुधन चक्रवर्ती एवं रितेश मंडल है। बताया कि दोनों घायल युवक को पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां के डॉ ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु बर्दमान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

बर्दमान सदर अस्पताल के डॉक्टर ने भी किया रेफर

बर्दमान सदर अस्पताल के डॉ ने भी स्थिति नाजुक देख कर घायलों को रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनो घायल युवक एक प्राईवेट नर्सिंग होम में इलाजरत था। स्थिति नाजुक बना हुआ था।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला