दुमका में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने तीन परिजनों को उठाया

दुमका में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने तीन परिजनों को उठाया
Share this news

63 वर्षीय वृद्धा की धारदार हथियार से बेरहमी से की हत्या

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल में वहां डबल मर्डर की दो घटनाएं हुई थी और अब फिर एक वहां एक बार फिर महिला की हत्या कर दी गयी है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में एक 63 साल की वृद्धा सुमीधन हांसदा की कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। दरअसल यह पूरा मामला शुक्रवार को सुबह 3 बजे के आसपास की है।

महिला के चीखने के आवाज से उठे घर के लोग

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में रूबेन हेम्ब्रम की पत्नी सुमीधन हांसदा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। सुनकर उसका जवान नाती दौड़ के अपने कमरे से जब बाहर आया तो देखा कि एक आदमी भाग रहा है। जबकि उसकी नानी आंगन में गिरी हुई है। उसके सर पर धारदार हथियार से वार किया है गया है। घर के सभी वहां जुट गए। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतका का पति और उसके दो पोते कमरे में सोये थे जबकि महिला आंगन में खाट पर सोयी थी।

एसडीपीओ ने पहुंच कर की घटनास्थल की जांच

इस घटना की जानकारी पाकर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए दुमका एसडीपीओ विजय कुमार महतो भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका का पुत्र और पुत्रवधू दूसरे गांव में रहते हैं। इधर पति और अन्य परिजनों का कहना है कि उन लोगों का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस पूरे मामले पर शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी अमित लकड़ा का कहना है कि महिला की हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है। मुतक के तीन परिजनों को संदेह के आधार पर थाने में रोक कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला