दुमका में सड़क हादसे: दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 8 घायल, 2 रेफर

दुमका में सड़क हादसे: दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 8 घायल, 2 रेफर
Share this news

दुमका। गुरुवार की शाम दुमका-देवघर राष्ट्रीय राजमार्ग और आस-पास के क्षेत्रों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 8 लोग घायल हुए, जिनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

बाइक दुर्घटना:

जरमुंडी थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके दोस्त समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी लाया गया। डॉक्टर देवांशु ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल युवकों की पहचान:

देवराज (17 वर्ष), पिता रूपेश ठाकुर,

ईशान कुमार (17 वर्ष), पिता राजेंद्र प्रसाद, बासुकीनाथ,

कुलदीप दास (30 वर्ष), मदनपुर निवासी।

गंभीर रूप से घायल देवराज को परिजन कुंडा इलाज के लिए ले गए।

टोटो पलटने से श्रद्धालु और ग्राम प्रधान घायल:

नावाडीह पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के चकमा से टोटो (ई-रिक्शा) पलट गया। हादसे में श्रद्धालु और ग्राम प्रधान समेत 5 लोग घायल हुए।

घायलों में –

त्रिवेणी प्रसाद,

रघुनाथ सोनी (गोपालगंज, बिहार),

वकील बैठा (ग्राम प्रधान, जरमुंडी),

सोमेश्वर बैठा (हीरा किनारी, तालझारी),

झारखंडी यादव (विसवा मारनी, तालझारी) शामिल हैं।

डॉक्टर दिव्यांशु ने अपनी टीम के साथ घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहयोग किया।

अंडा लोड पिकअप पलटा:

लकड़जोरिया मुख्यमार्ग पर आमझाड़ गांव के गैस गोदाम के पास अंडा लोड पिकअप (जेएच 10सीए/4092) अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी धनबाद से दुमका जा रही थी। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एएसआई इनतखाब आलम पहुंचे और वाहन को जब्त कर थाना ले आए।

तीनों घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला