दुमका में अब नो हेलमेट नो पैट्रोल

दुमका में अब नो हेलमेट नो पैट्रोल
Share this news

डीटीओ ने पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ की बैठक

दुमका। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार अध्यक्षता में शुक्रवार को पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में यात्री सुविधाओं, सड़क सुरक्षा तथा प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीटीओ ने निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पम्प संचालक अपने पम्प परिसर में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करें। ये शौचालय स्वच्छ, 24 घंटे पानी की सुविधा सहित खुले रहने चाहिए, ताकि बस एवं अन्य यात्री वाहनों से यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बस संचालकों को आवश्यकता अनुसार बस को पेट्रोल पंप पर रोकने का निर्देश दिया गया था।

प्रदूषण जांच केंद्र सुचारू रूप से कार्यरत रहे

दुमका। बैठक में यह भी कहा गया कि सभी पेट्रोल पम्पों पर प्रदूषण जांच केंद्र सुचारू रूप से कार्यरत रहना चाहिए। यदि प्रदूषण जांच केंद्र अद्यतन स्थिति में नहीं पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संचालकों को अपने स्तर से प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, क्योंकि सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रदूषण प्रमाण पत्र का अद्यतन रहना अनिवार्य है।

बगैर हेलमेट बाइक चलानेवालों की दुर्घटना में हो रही मौत

दुमका। सड़क सुरक्षा प्रबंधक, दुमका ने बैठक में जानकारी दी कि हाल ही में बिना हेलमेट चलने के कारण कई दोपहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी पेट्रोल पम्पों पर बड़े एवं बोल्ड अक्षरों में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” लिखा हुआ बैनर लगाना अनिवार्य होगा। सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि डीजल/पेट्रोल बिक्री हेतु वैध ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य है। जिन पेट्रोल पम्पों का ट्रेड लाइसेंस अद्यतन नहीं है, वे तत्काल इसे अद्यतन कराएं।

डीटीओ ने लोगों से की हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने की अपील

दुमका। डीटीओ ने जिला के सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय स्वयं और पीछे बैठने वाले दोनों व्यक्तियों को हेलमेट पहनाना सुनिश्चित करें। यह न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “सर पर हेलमेट नहीं तो गाड़ी में ईंधन की जरूरत नहीं” इस संकल्प के साथ ही हम जिले के नागरिकों के बहुमूल्य जीवन को दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला