जलापर्ण करने बासुकीनाथ जा रहे कांवरियों की कार दुर्घटनाग्रस्त

जलापर्ण करने बासुकीनाथ जा रहे कांवरियों की कार दुर्घटनाग्रस्त
Share this news

पांच कांवरिया हुए घायल, दो कांवरियों को पीजेएमसीएच में करवाया गया भर्ती

दुमका। जिले के जरमुण्डी थाना क्षेत्र में बेलटीकरी गांव के पास गुरुवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में कार पर सवार पांच कांवरिया घायल हो गये जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो कांवरियों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से दो कांवरियों की हालत गंभीर बताई गयी जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दुमका के पीजेएमसी अस्पताल भेजा गया। यहां दो कांवरियों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जिन्हें ईलाज के बाद शाम में छूट्टी दे दी गयी।

ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

यह दुर्घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के बेल्टिकरी गांव के पास हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल हुए सभी कांवरिया गिरिडीह जिले के बगोदर के रहने वाले हैं। वे देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर वापस दुमका के बासुकीनाथ मंदिर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक ने एक ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला