मोबाईल नहीं मिलने से नाराज बालक ने फाँसी लगाकर दे दी जान

मोबाईल नहीं मिलने से नाराज बालक ने फाँसी लगाकर दे दी जान
Share this news

दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के माथाकेशो गांव में हुई घटना

दुमका। सरैयाहाट थाना अन्तर्गत माथाकेशो गांव में मोबाईल नहीं मिलने से नाराज 12 वर्षीय बालक सुभाष हाजरा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार की है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। अध्ययनों में पाया गया है कि मोबाइल छीन लेने या नहीं देने पर अलग-अलग उम्र के बच्चों की अलग प्रतिक्रिया होती है। 2 से 5 वर्ष तक के बच्चे रोने-घोने से लेकर आक्रामक व्यवहार दिखलो हैं। 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे की प्रतिक्रया अधिक आक्रामक होती है। जबकि टीन एजर्स यानि 13 से 18 उम्र के बालक मोबाईल छीन लेने या नहीं देने पर अपनी जान दे सकते हैं या दूसरे की हत्या तक कर सकते हैं। 12 वर्ष के बालक के द्वारा मोबाईल नहीं मिलने पर उठाया गया आत्मघाती कदम मनोवैज्ञानिकों के लिए भी रिसर्च का विषय है।

पांच बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था सुभाष हाजरा

दुमका। जानकारी के अनुसार सुभाष हाजरा पांच बहन और दो भाईयों में सबसे छोटा था। उसके चार बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई अपने पिता के साथ दैनिक मजदूरी करने चेन्नई गया है। घर में वह अपनी एक बहन और माँ के साथ रह रहा था।

मांगने पर बहन ने छोटे भाई को नहीं दी मोबाइल

दुमका। सुभाष हाजरा सुबह में स्कूल गया था। एक घंटे के बाद ही वह स्कूल से वापस घर आ गया। सुभाष ने अपनी बहन से मोबाइल मांगा, पर बहन ने देने से इंकार कर दिया और मोबाइल लेकर कहीं चली गई। उस समय घर पर बालक की मां भी नहीं थी।

बहन के दुपट्टे से घर में रोले में फांसी लगा ली

दुमका। सुभाष हाजरा घर पर वह अकेला था। उसने बहन के दुपट्टे के सहारे खपरैल के बने घर में रोले से फांसी का फंदा लगाया और खुदकुशी कर ली। घर में जब माँ लौटी तो यह देख दंग रह गई। माँ के होश उड़ गए। उसने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलायी। आसपास के लोगों ने पलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला