दुमका में ईएमआरएस गर्ल्स स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का भव्य आयोजन

दुमका में ईएमआरएस गर्ल्स स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का भव्य आयोजन
Share this news

दुमका। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय काठीजोरिया में 2025-26 शैक्षणिक सत्र का ईएमआरएस गर्ल्स स्पोर्ट्स मीट राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमित कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि –

“खेल पढ़ाई जितना ही महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी खेलों के माध्यम से भी अपने जीवन और करियर का निर्माण कर सकते हैं।”

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह, प्रबंधक रजनीश सिंह, सौरव कुमार, पवन कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।

विशेष योगदान देने वालों में रंजू कुमारी, सुखमति सोनार, पुष्पलता कुमारी, कल्याण गोराई, दीनबंधु साह, अनादि कुमार गोराई, सुजाता झा, आकाश मंडल, पूजा साह, मरियम हांसदा, मृणालिनी हांसदा, संजीता मरांडी, नीतीश कुमार रॉय, नुकुल मांझी, दिनेश गुप्ता, गुरुपद महतो एवं अन्य का नाम उल्लेखनीय रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और जोश से भरा नजर आया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला