सड़क हादसें में एक युवक की मौत

सड़क हादसें में एक युवक की मौत
Share this news

रानेश्वर के आसनबनी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

दुमका । गुरुवार को रघुनाथपुर-बारमसिया मुख्य पथ पर आसनबनी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बजाज पल्सर बाइक पर सवार होकर बारमसिया की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में घुस गई और बाइक सवार ट्रक के अगले पहिए के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल के मुरालपुर क्षेत्र का था निवासी

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन वह पश्चिम बंगाल के मुरालपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को दुमका भेजा जाएगा और मामले की जांच की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला