गुड न्यूज : दुमका में बनेगा चिड़ियाघर

गुड न्यूज : दुमका में बनेगा चिड़ियाघर
Share this news

गिरिडीह में भी चिड़ियाघर का प्रस्ताव और लातेहार में होगी टाइगर सफारी

दुमका। झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इनमें दुमका एवं गिरिडीह जिले में चिड़ियाघर के निर्माण और लातेहार जिले के पुतवागढ़ संरक्षित वन क्षेत्र में टाइगर सफारी की स्थापना शामिल है. इन परियोजनाओं से न केवल राज्य के वन्यजीवों को संरक्षण मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

हिजला पश्चिमी वन क्षेत्र में बनेगा चिड़ियाघर

दुमका : हिजला पश्चिमी वन क्षेत्र अंतर्गत कुल 116.35 हेक्टेयर वन भूमि में चिड़ियाघर का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी.

चिड़ियाघर और टाइगर सफारी की क्या होगी खासियत

गिरिडीह : विभिन्न मौजाओं में कुल 396.22 हेक्टेयर भूमि में चिड़ियाघर के निर्माण को मंजूरी दी गई है. इससे न केवल राज्य के वन्यजीवों को संरक्षण मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

लातेहार के 150 हेक्टेयर में बनेगा टाईगर सफारी

लातेहार : पुतवागढ़ क्षेत्र में 150 हेक्टेयर में टाइगर सफारी की स्थापना की स्वीकृति दी गई है।. यह टाइगर सफारी न केवल मनोरंजन के लिए होगी, बल्कि पर्यटन के जरिए क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का जरिया बनेगी.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला