अवैध शराब धंधे पर पुलिस का शिकंजा, बड़ी बरामदगी के बाद गिरफ्तारी

अवैध शराब धंधे पर पुलिस का शिकंजा, बड़ी बरामदगी के बाद गिरफ्तारी
Share this news

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दुमका । जामा थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के मामले में नामजद अभियुक्त संजय राय को पुलिस ने शनिवार को उपरबहाल पलासबनी टोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई एसडीपीओ जरमुंडी अमित कुमार कच्छप के नेतृत्व में की गई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पलासबनी टोला में मिला था अवैध शराब का कारखाना

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर जामा पुलिस ने उपरबहाल गाँव के पलासबनी टोला में अवैध शराब के कारखाने का भंडाफोड़ किया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 1,530 बोतल अंग्रेजी शराब, सिंटेक्स टैंक में रखे 200 लीटर कच्ची शराब, शराब पैकिंग के हजारों स्टिकर, एक बोलेरो वाहन और दो मोटरसाइकिल जब्त किए थे।

चार नामजद समेत 7 को पुलिस ने बनाया है आरोपी

इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 7-8 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जामा थाना में कांड संख्या 44/25 के तहत भादवि की धारा 274, 275, 292, 219(2), 318(4), 338, 336(3) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (।), (ठ), (ब), 52(क), 55 के तहत मामला दर्ज किया है। इसी कड़ी में शनिवार को संजय राय की गिरफ्तारी हुई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप के अलावा जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआई इलियाजर बागे, एएसआई मधुसूदन प्रसाद राय, सहायक पुलिसकर्मी दीपक चंद्र दे, सिमोन हांसदा और पंकज मंडल शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला