‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का डीडीसी अनिकेत सचान ने किया शुभारंभ

‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का डीडीसी अनिकेत सचान ने किया शुभारंभ
Share this news

जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम का किया जोयगा गठन

‘‘हम झारखंड के आदि कर्मयोगी प्रण लेते हैं कि राज्य के आदिवासी समुदाय के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे’’ समाहरणालय सभागार में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, कर्मियों को शपथ दिलायी। इससे पूर्व उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 17 विभागों के अभिसरण से यह अभियान संचालित होगा। इस अभियान के तहत कम्युनिटी लीडर तैयार करना है ताकि ग्रामीण स्तर की समस्याओं को चिन्हित करते हुए उसे दूर किया जा सके। इसके लिए जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम का गठन किया जायेगा। सभी विभाग आपस मे समन्वय बनाकर सुदूर ग्रामीण स्तर की समस्याओं को दूर करने का कार्य करेंगे।

तैयार करना है 20 लाख से अधिक आदिवासी कर्मयोगी का कैडर

दुमका। ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का उघ्द्देश्य 20 लाख से अधिक आदिवासी परिवर्तनकारी नेताओं (कर्मयोगी) का एक मजबूत कैडर तैयार करना है, जो जमीनी स्तर पर सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेंगे। यह कार्यक्रम दोषपूर्ण कार्यान्वयन तंत्र को दुरुस्त करने हेतु प्रशासकीय प्रेरणा, नवाचार और समर्पण पर जोर देता है-मूल समस्या योजनाओं की कमी नहीं, बल्कि कार्यान्वयन में कमी बताई जाती है।यह अभियान ऐसे आदिवासी क्षेत्रों को लक्षित करता है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन, और शासन सेवाओं की पहुंच में गहरी असमानताएं है-चुनौतियों का समाधान और सेवाओं का अतिम छोर तक वितरण सुनिश्चित करना इसका अभियान लक्ष्य है। इससे पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारियों गौतम मोदी ने ष्आदि कर्मयोगी अभियानष् के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत रूप से बताया।डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर डीआरडीए के एकाउंट ऑफिसर पवन पांडेय सहित अन्य विभागों से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला