शिव चर्चा सुन आई थी महिला, बेटे-बेटी को खाना खिलाने के बाद लगा ली फांसी

शिव चर्चा सुन आई थी महिला, बेटे-बेटी को खाना खिलाने के बाद लगा ली फांसी
Share this news

दुमका। जिले के जरमुंडी प्रखंड के खुठेरी गाँव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बीना देवी नाम एक महिला ने अपनी ही साड़ी फाड़कर उससे फंदा बनाकर फाँसी लगा ली। हैरानी की बात यह है कि घटना से पहले वह रात में शिव चर्चा सुनकर आई थी और अपने 8 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी को खाना भी खिलाया था।

घटना के समय घर पर नहीं था पति

मृतका का पति विकास परिया रोज़गार की तलाश में बाहर गया हुआ है। परिवार में दोनों बच्चे और महिला की सास रहती हैं। महिला के आत्महत्या की घटना से उसकी सास का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते हैं जरमुंडी थाना पुलिस एवं एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर छानबीन की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला