बाबा नगरी देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं राज्यपाल झारखंड
Share this news
राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं राज्यपाल झारखंड
राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं राज्यपाल झारखंड

देवघर, 31 जुलाई

देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति देवघर में स्थित एम्स (AIIMS) के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पहुंची हैं।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का स्वागत करने वालों में राज्य के कई उच्च अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:

राज्यपाल श्री संतोष गंगवार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, दीपिका पांडेय सिंह,

जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी,

संथाल परगना के कमिश्नर लालचंद डाडेल

आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा

डीआईजी अंबर लकड़ा

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा

पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग

राष्ट्रपति को सभी अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति का यह दौरा देवघर के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार एम्स देवघर में दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश की राष्ट्रपति स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई हैं।

नगरवासियों और श्रद्धालुओं में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, और पूरे शहर में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला