दंपत्ति की हत्या, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

दंपत्ति की हत्या, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Share this news

रांची से पहुंची एफएसएल की टीम, एकत्र किये गये फारेंसिक एविडेंस

दुमका। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में एक दंपति की उसके घर में हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात करीब 11 बजे हुए इस दोहरा?े हत्याकांड का पता लगभग 22 घंटे बाद बुधवार की रात नौ बजे तब चला जब बेटे ने पुलिस को अपने माता-पिता का घर में शव मिलने की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार घटना स्थल पर पहुंचे। स्थल निरीक्षण के पश्चात उन्होंने अधिकारीयों को कई निर्देश दिए। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने मीडिया को बताया है कि नव गोपाल साहा (62) और उनकी पत्नी बिमू बाला साहा (58) के शव बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकाटा गाँव स्थित उनके घर से बरामद किए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति को मंगलवार शाम को देखा गया था। एसपी ने बताया, ‘‘उनका बेटा बुधवार रात आया और उसने घर का मुख्य द्वार बंद पाया। वह दूसरे दरवाजे से घर के अंदर गया और अपने माता-पिता को खून से लथपथ पाया।’’ उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी और बुधवार रात करीब नौ बजे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची। एसपी ने कहा, ‘‘हमने फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (रांची) की एक टीम को बुलाया है। फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्र कर लिये गये हैं। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को संदेह है कि दंपति की हत्या में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन हत्याओं के पीछे के मकसद और इसमें शामिल लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसपी ने कहा, ‘‘अपराध के मकसद या दंपति की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जाँच कर रहे हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी देंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘अभी तक परिवार के सदस्यों ने अपने घर से किसी भी सामान की चोरी की शिकायत नहीं की है।’’ बेटे अजय कुमार साहा के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

बेटा और पतोहु पर भी शक की सुई

दुमका। मथुरा साहा के पास काफी जमीन है। दो बेटी की शादी के बाद वे बेटे के साथ रहते थे। सोमवार को बेटा पत्नी के साथ मनसा पूजा में अपनी ससुराल गोड्डा चला गया। बुधवार की शाम करीब आठ बजे लौटा तो दरवाजे में सिटकनी लगी हुई थी। वह दूसरे दरवाजे से अंदर गया तो किचन में मां का शव हाल के समीप और पिता के शव चौकी के अंदर पड़ा हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद घर को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस का कड़ा पहरा बिठा दिया। पुलिस की माने तो सोते समय दंपती पर हमला किया गया है। तकिया के साथ बिस्तर पर खून फैला था। बेटे के हत्या के पूर्व घर से बाहर रहने और सिटकनी खोलने के बजाय दूसरे दरवाजे से घर के अंदर जाने को लेकर उसपर भी लोग शक जता रहे हैं।

जान बचाने के लिए दंपत्ति ने किया संघर्ष

दुमका। हत्या से पहले दंपती ने जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया था जिसकी गवाह किचन की दीवार है। दीवारों पर मथुरा साहा के हाथ के निशान साफ दिख रहे थे। हत्यारों ने दोनों पर एक साथ ईंटा और लकड़ी के मजबूत टुकड़े से सिर पर प्रहार किया। महिला की हत्या करने के बाद पति ने भागने का प्रयास किया तो उस पर हमला कर दिया। उसने जान बचाने के लिए दीवार का सहारा लिया और फिर चौकी के नीचे छुपकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन चाहकर अपनी जान नहीं बचा सका। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे रांची से एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने खून के नमूने के अलावा हत्या में प्रयुक्त ईंटा और लकड़ी का एक टुकड़ा जब्त किया। इन चीजों से दंपती पर वार किया गया था।

गोतिया के घर दो बार घुसा खोजी कुत्ता

दुमका। बुधवार की रात पुलिस खोजी कुत्ता को लेकर आई। कुत्ता को खून लगी ईंट सुंघाई तो वह सीधे पड़ोस में रहने वाले गोतिया के घर घुस गया। पुलिस ने दूसरी बार प्रयास किया तो कुत्ता उसी घर के अंदर चला गया।पुलिस ने इस बात को गंभीरता से लिया है। हो सकता है कि जल्द पुलिस परिवार के एक युवक व उसके दो बेटों से पूछताछ कर सकती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला