सड़क हादसे में बैंक के कैशियर का एक हाथ उखड़ा

सड़क हादसे में बैंक के कैशियर का एक हाथ उखड़ा
Share this news

ड्यूटी खत्म कर अपने किराए के मकान (शिकारीपाड़ा बाज़ार) लौट रहे थे

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरुडीह गांव में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन द्वारा चपेट में लेने से हुई। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चिरुड़ीह गांव में एक अज्ञात वाहन ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक सरसडंगाल स्टेट बैंक आफ इंडिया कार्यरत कैशियर है जो अपनी ड्यूटी कर अपने घर शिकारीपाड़ा लौट रहा था। वही घायल होने वाला दूसरा व्यक्ति 70 वर्षीय कृष्णा हेंब्रम है जो चिरुडीह गांव का ही रहने वाला है। उसका एक पैर फ्रेक्चर हो गया है। घायल बैंक कर्मी राजेश कुमार का एक हाथ पूरी तरह से उखड़ गया है।

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। यहां शिकारीपाड़ा थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इमरान ने काफी सक्रियता दिखाई और घायल राजेश कुमार को अपने हाथों से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। इधर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बैंक कर्मी राजेश कुमार बिहार के रहने वाले हैं और शिकारीपाड़ा बाज़ार में किराया के मकान में रह रहे हैं ।

पीड़ितों की पहचान

1. राजेश कुमार, पद- कैशियर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सरसडंगाल शाखा, मूल रूप से बिहार निवासी।

चोटें- उनका एक हाथ पूरी तरह उखड़ गया है।

2. कृष्णा हेंब्रम (उम्र 70 वर्ष), निवासी- चिरुडीह गांव, शिकारीपाड़ा, दुमका।

चोटें- एक पैर फ्रेक्चर हो गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला