प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में दुमका फिर बना चौंपियन

प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में दुमका फिर बना चौंपियन
Share this news

गोड्डा को मिली उप विजेता ट्राफी

दुमका। जामा की विधायक डॉ लुईस मरांडी ने झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के तत्वावधान में कमारदुधानी स्थित फुटबॉल मैदान में 17 वर्ष से कम आयु के बालकों के लिए आयोजित प्रमंडलस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कहा कि सही मार्गदर्शन और सच्चे मेहनत के सहारे खेल और संगीत को भी करियर बनाकर जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। झारखंड सरकार खेल की आधारभूत संरचनाओं को बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों को अपना खेल संवारने हेतु हरसंभव सहायता दे रही है।

बालिकाएं बढ़-चढ़कर खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल हों इसके लिए सरकार कृतसंकल्प है। दुमका और गोड्डा के बीच हुए एकतरफा फाइनल मुकाबले में दुमका ने 04-00 से गोड्डा को रौंदकर न सिर्फ अपने खिताब को बचाया बल्कि राज्य स्तर पर संथाल परगना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करने का भी गौरव प्राप्त किया। विजेताओं को झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश सिन्हा ने ट्राफी, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

देवघर, जामताड़ा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले की टीम अयोग्य घोषित

मानक संचालन प्रक्रिया का पालन न करने के कारण देवघर, जामताड़ा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले की टीम को आयोजन तकनीकी समिति ने अयोग्य घोषित कर दिया।उल्लेखनीय है कि साहेबगंज, जामताड़ा और पाकुड़ टीम में शामिल कुल खिलाड़ियों में तीन से अधिक खिलाड़ियों के दांतों की संख्या 28 से अधिक थी,जबकि देवघर की टीम खिलाड़ियों के आवश्यक मूल दस्तावेज ससमय प्रस्तुत नहीं कर सकी। इससे पूर्व जामा,जरमुंडी और मसलिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने आगंतुकों का लोटा-पानी तथा बैंड बाजे के माध्यम से पारम्परिक रुप से अतिथियों का स्वागत किया। संताल परगना प्रमंडल के सभी छरू जिलों की टीम ने अपने जिले के बैनर और झंडे के साथ मार्च पास्ट किया। मंच का संचालन शिक्षक मदन कुमार ने किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला