पालकी यात्रा में पश्चिम बंगाल की महिला ढाक रही आकर्षण का केन्द्र

पालकी यात्रा में पश्चिम बंगाल की महिला ढाक रही आकर्षण का केन्द्र
Share this news

श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर से निकाली गयी पालकी यात्रा

दुमका। 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर टाटा शोरूम चौक स्थित श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं, मंदिर दुमका से साई बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी। संध्या 6 बजे धूप आरती के उपरांत संध्या 6.30 बजे मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण को निकली जिसमें दुमका के हजारों भक्तों ने पालकी यात्रा में सम्मिलित होकर पालकी को कांधे से उठाया।इस पालकी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा रथ एवं पश्चिम बंगाल से आये हुए महिला ढाक जो कई प्रकार की करतब दिखाते, ढाक बजाते हुए पालकी के साथ चल रही थी। पालकी यात्रा दुमका नगर के अनेक मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में समापन हुई। संध्या 6ः30 बजे से खीर प्रसाद महाभोग का वितरण किया गया ।

गुरु पूर्णिमा पर दुमका में साईं बाबा को चढ़ाया सवा मन का एक लड्डू

दुमका। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली, दुमका के द्वारा गुरुवार को दुमका शहर के टाटा शोरूम चौक स्थित श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर (गुरुधाम) में सच्चिदानंद सद्गुरु श्री साईं नाथ महाराज को सवा मन का एक लड्डू चढ़ाया गया। यह लड्डू श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन के नेतृत्व में सदस्य सच्चिदानंद राम, शशि रंजन शशि, डॉ.रणजीत कुमार सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, मृत्युंजय कुमार सिंह, शशि कांत सुमन, कुलदीप कुमार, उज्जवल कुमार दास, रवि पंडित, अनिल कुमार, महेश पंडित, सुरेन्द्र केवट, निमाय चन्द्र रक्षित, संदीप कुमार गुप्ता और कैलाश केशरी के सहयोग से चढ़ाया गया। पूजा की विधि मंदिर के पुजारी नीरज मिश्रा के द्वारा पूरी की गई। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव उत्तम कुमार गुड्डू आदि भी उपस्थित थे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली ने श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर को गुरुधाम की संज्ञा दी। संस्था के प्रमुख रवि कांत सुमन ने कहा कि इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी, लोकनाथ बाबा और साईं बाबा गुरु के रूप में पूजे जाते हैं, इसलिए इस मंदिर को गुरुधाम कहा जा सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला