एसीबी ने 2 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

एसीबी ने 2 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Share this news

धनबाद में 15 हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर

रांची। झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 26 जून को 2 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कर्मचारी को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है, तो दूसरे को लोहरदगा से। धनबाद में एलआरडीसी कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत गिरफ्तार किया है। एलआरडीसी के कार्यालय में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर को एसीबी के अधिकारी अपने साथ एसीबी कार्यालय ले गयी है। उससे पूछताछ जारी है। दूसरी टीम अनीस के घर पर जाकर जांच कर रही है। अनीश पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति से जमीन से संबंधित मामले में घूस मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद, एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

लोहरदगा के 4 हजार रिश्वत लेते नाजिर वरुण कुमार गिरफ्तार

रांची। विशेष प्रमंडल लोहरदगा के नाजिर वरुण कुमार को रांची एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने कैशियर वरूण कुमार को 4000 रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी की टीम ने मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला