दुमका में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन साल के मासूम का मौत

दुमका में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन साल के मासूम का मौत
Share this news

रानेश्वर। रघुनाथपुर बारमसिया मुख्य पथ के कुकड़ीभाषा आदिबासी टोला के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक मासूम बच्चे का मौत हो गया है। परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बर्नबास टुडू उम्र लगभग साढ़े तीन वर्ष है। बताया जा रहा है कि बच्चे की माँ मवेसी को खेत मे खुटा देने के लिए मवेसी को लेकर जा रही थी। उसके साथ बच्चा भी जा रहा था। पथ को पार करने के दरमियान बच्चा किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने आनन फानन में पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया। जहां के डाँ ने उपचार कर बेहतर इलाज हेतु बर्दमान रेफर कर दिया। बताया कि बर्दमान ले जाने के क्रम में ही बच्चे का निधन हो गया। माता पिता का एक लोता औलाद बर्नबास टुडू था। बच्चे के निधन से घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को गांव में ही बच्चे का शव का अंतिम संस्कार किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला