सातवीं में पढ़ने बाली नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सातवीं में पढ़ने बाली नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share this news

शिकारीपाड़ा: दिलदार अंसारी

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक सातवीं कक्षा की नाबालिग आदिवासी छात्रा ( उम्र 14 वर्ष ) के साथ उसके पड़ोस में रहनेवाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। 35 वर्षीय आरोपी चुड़का मरांडी एक बच्चे का पिता है,जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई गिरफ्तार कर लिया है।बच्ची द्वारा थाने में जो लिखित आवेदन दिया गया है उसके अनुसार दो दिन पूर्व रविवार की शाम काफ़ी तेज़ बारिश हो रही थी और उसके घर वाले बगल गांव के रिश्तेदार के घर काम से गये थे , जिससे वह अकेली थी। इसी बीच उसका पड़ोसी अचानक घर में घुसकर उसके साथ गंदा काम करने लगा। वह काफ़ी चीखी चिल्लाई पर बारिश की तेज़ आवाज़ में उसकी आवाज़ दब गई। कुछ देर बाद चुड़का मरांडी वहां से भाग गया। देर रात में जब उसके घरवाले लौटे तो उसने सारी बात बताई। कल सोमवार को वे सभी शिकारीपाड़ा थाना पहुंचे और आप बीती सुनाई। पुलिस ने इस बाबत थाना कांड संख्या 64/25 दर्ज किया है । जिसमें धारा 65 (1) बीएनएस और 04 पोक्सो एक्ट की धारा अंकित की गई है।इस पूरे मामले पर शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

8

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका में पिंटू की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम रहा एनएच-133, बुढ़वाकूड़ा के समीप सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार दुमका में कचरा फेंकने के विवाद में लोहे की रॉड से हमला, संकेत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल। पिता-पुत्र से मारपीट और 1 लाख के सोने की चेन छीनने का आरोप, हर्ष कुमार अग्रवाल समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें, डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण, सिमडेगा की 14 वर्षीय किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज। दुमका के सरैयाहाट में सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे घर लौट रहे इकलौते बेटे पिंटू की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं