जामा में प्रतिबंधित मांस लदी पिकअप वाहन जप्त

Share this news

दुमका। जामा थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सेजाकोडा़ गांव के समीप से प्रतिबंधित मांस लदी पिकअप वाहन को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नवयुवकों की टोली ने पीछा कर प्रतिबंधित मांस लदी पिकअप वाहन को पकड़कर जामा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जामा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया। वाहन का नंबर बीआर 16 पी/5386 हैं।

पुलिस ने वाहन चालक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन और चालक को थाना लाकर पुछताछ कर देर शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दियाद्य जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित मांस बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। देर शाम जामा थाना पुलिस ने पूछताछ कर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने जामा थाना कांड संख्या 40/25 दिनांक 06/07/25 धारा-12(प) झारखण्ड गौवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 325 /317(4)/318(4)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त मो0 समी उल्लाह (उम्र 40 वर्ष) पिता मो हुसैनी, कुरैशी सा०-मीर मोहल्ला वार्ड सं0- 18, अहमद रोड़ थाना- बाढ, जिला- पटना (बिहार) एवं मो0 आलमगीर (35 वर्ष) पिता- मो0 अली इमाम, साकिन- कस्बे आहर (ताजपुर), थाना – ताजपुर, जिला- समस्तीपुर(बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला