कालाबाजारी: दुमका में 85 बैग चावल लदा वाहन जब्त

कालाबाजारी: दुमका में 85 बैग चावल लदा वाहन जब्त
Share this news

जामा बीडीओ और सीओ ने की कार्रवाई, वाहन के चालक व खलासी हिरासत में

दुमका। जिले के जामा प्रखण्ड के बीडीओ डॉ विवेक किशोर एवं सीओ अशोक बड़ाइक ने 03 जुलाई की देर शाम एफसीआई का 85 बैग चावल लोड वाहन को जब्त किया है। वाहन की सुरक्षा और चावल को सुरक्षित रूप से रखने के लिए जामा थाना को सौंप दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन पर एफसीआई का चावल लादकर कहीं खपाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही वह एवं सीओ जामा थाना पुलिस के साथ पालोजोरी पहुंचे लेकिन वहां कुछ बरामद नहीं हुआ। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि एक 709 ट्रक में चावल लादकर भेजा गया है।

वाहन का पीछा कर कैराबनी में पकड़ा

बीडीओ द्वारा पीछा कर उक्त वाहन को कैराबनी के आसपास पकड़ा गया। लेकिन उस गाड़ी की प्रारंभिक जांच में एफसीआई का बोरा नहीं पाया गया है। लेकिन विस्तृत जांच हेतु ट्रक को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी दे दी गयी है जो जांच कर कानून संगत कार्यवाही करेगी। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि टाटा 709 वाहन के चालक एवं खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला