दुमका रेलवे स्टेशन का नाम संथाली लिपि ओलचिकी में हो- अखाड़ा रेलवे

दुमका रेलवे स्टेशन का नाम संथाली लिपि ओलचिकी में हो- अखाड़ा रेलवे
Share this news

दुमका(स. प.)। परसी अरिचली मरांग बुरु अखड़ा के सदस्यों ने दुमका रेलवे स्टेशन प्रबंधक टी. पी. यादव को ज्ञापन देकर मांग किया कि दुमका रेलवे स्टेशन का नाम भी अन्य भाषा के साथ साथ संताली(ओलचिकी) से भी लिखा जाय।उसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन में उद्घोषणा भी संताली भाषा मे भी हो।अखड़ा ने कहा कि

दुमका आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है ।यहां पर संताल आदिवासी बहुयात रहते है।अतः दुमका रेलवे स्टेशन का नाम संताली(ओलचिकी) में भी होना चाहिये और रेलवे स्टेशन में जो उद्घोषणा होती है,वह भी संताली भाषा मे भी अवश्य हो।इससे आदिवासियो को बहुत सहूलियत होगी और संताल आदिवासी के भाषा और ओलचिकी लिपि को संरक्षण मिलेगा। अखड़ा ने आगे कहा संताली भाषा भारत सरकार द्वारा आठवीं अनुसूची में मान्यता प्रदान किये कई वर्ष हो गए,उसके बाद भी दुमका रेलवे स्टेशन में संताली भाषा मे उद्घोषणा का ना होना और स्टेशन का नाम संताली(ओलचिकी) में नही होना दुःखद है।

इस अवसर पर परेश मुर्मू, सुभाष किस्कू, एमेल मरांडी, राजाधन हेंब्रम, एंथोनी किस्कू, संजीव टुडू , बादल मरांडी, सुनील टुडू, धर्मलाल मुर्मू, सोनेलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका में पिंटू की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम रहा एनएच-133, बुढ़वाकूड़ा के समीप सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार दुमका में कचरा फेंकने के विवाद में लोहे की रॉड से हमला, संकेत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल। पिता-पुत्र से मारपीट और 1 लाख के सोने की चेन छीनने का आरोप, हर्ष कुमार अग्रवाल समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें, डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण, सिमडेगा की 14 वर्षीय किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज। दुमका के सरैयाहाट में सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे घर लौट रहे इकलौते बेटे पिंटू की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं