कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन को एसीबी की टीम ने घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन को एसीबी की टीम ने घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
Share this news

रांची। झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कार्यपालक अभियंता बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे. जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के पास की गई थी। ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले एक ठेकेदार का काफी बिल बकाया था. बिल रिलीज करने को लेकर कार्यपालक अभियंता लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे. तंग आकर ठेकेदार के द्वारा मामले की जानकारी और लिखित शिकायत झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी।इस शिकायत पर जब एसीबी की टीम ने जांच की तो प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए ट्रैप टीम गठित की गयी। कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन गुरुवार को जब अपने कार्यालय में रिश्वत ले रहे थे तो उसी दौरान अचानक एसीबी की टीम उनके चेंबर में दाखिल हुई और रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला