किशोरी की रेप और हत्या करनेवाले चाचा ने जेल में कर ली आत्महत्या

किशोरी की रेप और हत्या करनेवाले चाचा ने जेल में कर ली आत्महत्या
Share this news

पत्नी के गर्भवती होने के कारण चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

17 अप्रैल को मसलिया के शिकारपुर के बहियार में मिला था किशोरी का अर्धनग्न शव

दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में अपनी भतीजी की रेप करने के बाद उसकी हत्या करनेवाले चाचा ने दुमका जेल में आत्महत्या कर ली है। मसलिया थाना की पुलिस ने 17 अप्रैल को शिकारपुर के खेत से एक किशोरी का शव बरामद किया था। हत्या को किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले चचेरे चाचा पवन राय ने अंजाम दिया था। दुष्कर्म के बाद किशोरी ने जब यह कहा कि वह घर में बता देगी तो पकड़े जाने के डर से पहले उस पर डंडा से वार किया और लात घूंसों से प्रहार कर उसकी जान ले ली। रविवार को पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। आरोपित की पत्नी गर्भवती है। रविवार की शाम आवासीय कार्यालय में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने हर स्तर से अनुसंधान किया। इसमें पता चला कि हत्याकांड में न तो गांव के और ना ही किसी बाहरी का हाथ है। 16 अप्रैल की शाम सात बजे जब किशोरी शौच के लिए निकली तो पवन भी अपने घर से निकल गया। जब किशोरी के घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे, उसी समय पवन की पत्नी अपने पति की तलाश में निकली थी। खोजी कुत्ता भी पवन के घर तक गया था। इसी आधार पर पवन को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। वह यह नहीं बता सका कि घटना के समय कहां था। कड़ी से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही भतीजी की हत्या की है। बताया कि शाम को वह नशे की हालत में खेत की ओर गया था। तभी उसे भतीजी जाती हुई दिख गई। नशे में ही भतीजी के साथ पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी से कहा कि वह यह बात किसी को नहीं बताए, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। कहा कि वह घर जाकर माता पिता को सारी बात बता देगी। पकड़े जाने के डर से उसे मार दिया। बताया कि पत्नी के गर्भवती होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला