दुमका के 28 बूथ अति संवेदनशील,पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ ने थाना प्रभारी के साथ बैठक की

दुमका के 28 बूथ अति संवेदनशील,पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ ने थाना प्रभारी के साथ बैठक की
Share this news

दुमका । सदर प्रखण्ड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2021 की तैयारी को लेकर गुरूवार को नगर थाना, मुफस्सिल थाना और मसानजोर थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बीडीओ ने बताया कि प्रखण्ड स्तर पर तथा पंचायत और वार्ड स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो चुका है। मतदान केन्द्रों की सूची तैयार कर लिया गया है। उपायुक्त के निदेशानुसार बैठक में संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य मतदान केन्द्रों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी के साथ विचार विमर्श किया गया। इसके उपरान्त सदर प्रखण्ड अन्तर्गत कुल 81 सामान्य मतदान केन्द्र, 217 संवेदनशील मतदान केन्द्र और 28 अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की सूची तैयार किया गया। तीनों थाना प्रभारी के साथ विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया कि पुनः एकबार इन सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण करते हुए अंतिम सूची तैयार किया जाएगा। बैठक में प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, दुमका सदर भी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला