दुमका में हरदेव कन्स्ट्रक्शन का मुंशी खबर बनाने गए पत्रकार का आईडी कार्ड छीना

दुमका में हरदेव कन्स्ट्रक्शन का मुंशी खबर बनाने गए पत्रकार का आईडी कार्ड छीना
Share this news

दुमका । झारखंड में इन दिनों पत्रकार के साथ बदसलूकी ओर मारपीट की घटना बढ़ती जा रही है। ताजा मामला सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की है । जहां हरदेव कंस्ट्रक्शन के मुंशी ने पत्रकार का आईडी कार्ड छीन लिया और बदतमीजी की । इस कंपनी के द्वारा बनायी जा रही सड़क का ढलाई का काम बुधवार कराया जा रहा था। इस दौरान बाइब्रेटर का उपयोग नहीं किया गया है। एप्रोच पथ के ढलाई के लिये सीमेंट, बालू और गिट्टी का मिश्रण डीपीआर के हिसाब से नहीं था। ये सवाल पूछने पर हरदेव कन्स्ट्रक्शन के मुंशी मुकेश यादव पत्रकार से ही उलझ गया। मुंशी ने पत्रकारों को पहले किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया। उसके बाद पत्रकार से उसका आइडी कार्ड दिखाने को कहा। कार्ड दिखाने पर पत्रकार का कार्ड मुंशी मुकेश यादव ने छिन लिया। उसके बाद पत्रकार ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा विनय सिन्हा, कुलसचिव डा संजय कुमार सिंह एवं सीसीडीसी डा विजय कुमार को इसकी जानकारी दी। उसके बाद विश्वविद्यालय ओपी में इसकी सूचना देने के बाद ओपी के पुलिस पदाधिकारियों ने त्वरित कारवाई करते हुए हरदेव कन्स्ट्रक्शन के मुंशी से पत्रकार प्रेस कार्ड बरामद किया। यहां बता दें कि हरदेव कन्स्ट्रक्शन के मुंशी को सड़क के निर्माण में गड़बड़ी को छुपाने के लिये पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है और मौके से जेइ भी नदारद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला