शहर की टीन बाजार को साफसुथरा रखने के लिए अध्यक्ष स्वेता झा ने की बैठक

शहर की टीन बाजार को साफसुथरा रखने के लिए अध्यक्ष स्वेता झा ने की बैठक
Share this news

दुकानदारों ने इधर-उधर कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई

दुमका। शहर की टीन बाजार सब्जी व फल मंडी को गंदगी से मुक्त कराने के लिए नगर परिषद ने पहली बार ठोस व्यवस्था की है। अब दुकानदार किसी भी सूरत में दुकान की गंदगी सड़क पर इधर-उधर नहीं फेंक पाएंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को बाजार को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद की अध्यक्ष श्वेता झा ने दुकानदारों के साथ बैठक की। अध्यक्ष ने कहा कि रोज दुकानदार दुकान की सारी गंदगी मुख्य सड़क में फेंक देते हैं। इससे बाजार में जगह- जगह गंदगी का ढेर लग जाता है। अब यह सब नहीं चलेगा। इसके बाद भी कोई दुकानदार गंदगी फेंकता मिलेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों ने कहा कि गंदगी फेंकने के लिए उचित स्थान नहीं है। अगर स्थान उपलब्ध करा दिया जाए तो वहां पर गंदगी डाली जाएगी।

इस पर सिटी प्रबंधक नजीबुल्लाह ने कहा कि दुकानदार एक निश्चित समय तय कर लें, उस समय पर एक गाड़ी भेज दी जाएगी और सभी उसमें कूड़ा कचरा डाल दें। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों से ही समय मांगा। सभी ने कहा कि शाम आठ से नौ बजे के बीच वाहन भेज दिया जाए। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि वे मोबाइल नंबर के साथ अपनी दुकानों को सूची बनाकर नगर परिषद को भेज दें। जितनी जल्द सूची मिलेगी, उतनी जल्द गाड़ी भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी दुकानदारों से एक माह में शुल्क के लिए 100 रुपया लिया जाएगा। इसके बाद भी कोई दुकानदार सड़क में गंदगी डालते हुए दिखेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला