फूड सेफ्टी ऑफीसर ने रेस्टुरेन्ट के तेल को नष्ट करवाया

फूड सेफ्टी ऑफीसर ने रेस्टुरेन्ट के तेल को नष्ट करवाया
Share this news

दुमका । दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर प्रसाद हेम्ब्रम ने शुक्रवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अग्रसेन स्वीट्स, सियाराम सॉल्टी, नारायणी स्वीट्स, नारायणी जलपान के प्रतिष्ठान से खाद्य नमूना का संग्रह किया गया। साथ ही उपयोग में लाये जा रहे खाद्य तेल का फ्राईंग ऑयल मोनीटर द्वारा जाँच किया। जाँच के दौरान 7 हेवेन रेस्टुरेन्ट में उपयोग में लाये जा रहे खाद्य तेल में टीपीसी प्रतिशत की मात्रा तय मानक से अधिक होने के कारण उक्त तेल को नष्ट करवाया गया। फूड सेफ्टी ऑफीसर ने सख्त हिदायत दिया कि खाद्य तेल का इस्तेमाल तीन बार से ज्यादा न करें।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पर्व त्योहारों मेें मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए और इसपर रोक लगाने हेतु निरीक्षण एवं नमूना संग्रह का कार्य जारी रहेगा। रिपोर्ट में यदि खाद्य सामग्री में मिलावट या गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। मिठाई दुकानदारों को मिठाई में फूड कलर के अलावे दूसरे अखाद्य रंग या उद्योग में इस्तेमाल किये जानेवाले रंग का उपयोग नहीं करने का निदेश दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला