दुमका से हावड़ा चलेगी मयूराक्षी एक्सप्रेस, रेलमंत्री ओर प्रधानमंत्री को सांसद ने कहा धन्यवाद

दुमका से हावड़ा चलेगी मयूराक्षी एक्सप्रेस, रेलमंत्री ओर प्रधानमंत्री को सांसद ने कहा धन्यवाद
Share this news

रेल मंत्री ऑन लाइन और सांसद सुनील सोरेन दुमका स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना ।

दुमका। 10 अक्टूबर का दिन दुमका के लिए काफी खुशियों से भरा होगा । मयूराक्षी एक्सप्रेस को 10 अक्टूबर को 3:00 बजे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । इस अवसर पर सांसद सुनील सोरेन दुमका स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे ।

दुमका सांसद सुनील सोरेन ने हावड़ा रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन के दुमका तक विस्तारीकरण होने से खुशी जताई है । इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुमका की जनता की ओर से धन्यवाद दिया है । हम आपको बता दें कि हावड़ा – रामपुरहाट फास्ट पैसेंजर ट्रेन अब दुमका से एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर चलेगी । इसका ट्रेन संख्या 03045 – 030460 होगा । लंबे समय से दुमका के लोगों को इंतजार था कि वे दुमका में ट्रेन में बैठे और कोलकाता पहुंचे इसके लिए स्थानीय सांसद सुनील सोरेन लगातार प्रयासरत थे । आखिरकार वह दिन आ गया जब इस ट्रेन का उद्घघाटन किया जाएगा ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला