दुमका में बैंक कर्मी से 59 लाख की ठगी

दुमका में बैंक कर्मी से 59 लाख की ठगी
Share this news

दुमका। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जरमुंडी ब्रांच में प्रधान कैशियर चंदन भारद्वाज से बैंक के ही एक दैनिक वेतन भोगी कर्मी ने दुमका में जमीन दिलाने के नाम पर 59 लाख रुपए की ठगी कर ली है। देवघर निवासी प्रधान कैशियर चंदन भारद्वाज ने जरमुंडी थाना में उक्त दैनिक वेतन भोगी कर्मी महेन्द्र कुमार शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि महेन्द्र कुमार शर्मा दुमका में जमीन की खरीद बिक्री का काम भी करता है। उसने चंदन भारद्वाज से दुमका में जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खाता में 59 लाख रुपए जमा करवा लिया पर आज तक जमीन नहीं दिला सका और न ही पैसा लौटाया।

चंदन भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं। जमीन खरीदने के लिए उन्होंने अपने पिता के रिटायरमेंट का पैसा भी महेन्द्र कुमार शर्मा को दे दिया। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुमार शर्मा और उसकी पत्नी रेखा यादव के विभिन्न बैंक खातों में आरटीजीएस, चेक एवं कैश के माध्यम से यह राशि दी है। चंदन भारद्वाज ने जब दुमका में जमीन दिलाने का बात कही तो महेंद्र शर्मा टाल-मटोल करने लगा। लंबे समय से टाल-मटोल किए जाने पर चंदन भारद्वाज ने इसकी शिकायत जरमुंडी के एसडीपीओ को भी किया। उसकी लिखित शिकायत पर जरमंुडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जरमुंडी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला