सीओ ओर दारोगा से परेशान ग्रामीण पुलिस संघ के सदस्यों ने किया बैठक

सीओ ओर दारोगा से परेशान ग्रामीण पुलिस संघ के सदस्यों ने किया बैठक
Share this news

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 28 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन

दुमका । थाना एवं अंचल में उत्पन्न समस्या के निदान को लेकर मंगलवार को पुराने समाहरणालय परिसर में ग्रामीण पुलिस संघ के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में समस्याओं का निदान नहीं होने पर 28 सितंबर को प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि थाना में थानेदार व सीओ अपना आदेश पालन करने के लिए बाध्य करते हैं। अगर चौकीदार थानेदार का आदेश मानते हैं तो सीओ पहले अपना काम करने के लिए कहते हैं। चौकीदार की हाजिरी थाना प्रभारी के अनुमोदन के बाद अंचल कार्यालय से वेतन दिया जाता है। आदेश का पालन नहीं करने पर थानेदार हाजरी काट देते हैं और निलंबित करने की धमकी देते हैं। तय किया गया कि सभी चौकीदार उपायुक्त से अनुरोध करेंगे कि स्पष्ट आदेश जारी किया जाए कि किसके यहां काम करेंगे। किसी एक कार्यालय में काम करने का आदेश दिया जाए। सभी से बैंक ड्यूटी, डाक ड्यूटी, कैदी एस्कॉर्ट का काम लिया जाए, न कि रात में थाने में बैठाकर नाली की सफाई कराई जाए। कहा कि पांच साल से सभी सरदारों का एमएसीपी व चौकीदारों का एसीपी लंबित है। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति भी बंद है। रिक्त पद पर चौकीदार को प्रोन्नति देकर बहाली करने की मांग की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला