पूर्व अध्यक्ष गोपेश्वर झा नही लड़ेंगे चुनाव

पूर्व अध्यक्ष गोपेश्वर झा नही लड़ेंगे चुनाव
Share this news

दुमका । 04 सितंबर को होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की चार दिनों से जारी नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। चुनाव में अध्यक्ष सहित 16 पदों के लिए 37 अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करनेवालों में चाचा और भतीजा भी शामिल हैं हलांकि दोनों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व अध्यक्षों समेत इस बार तीन अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा है। पूर्व अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद झा ने नामांकन नहीं दाखिल किया है। महासचिव पद के लिए सुबोध चंद्र मंडल व राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा है। 16 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कुल कितने प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन करीब एक दर्जन प्रत्याशियों ने विभिन्न पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। अंतिम दिन सभी की नजर पूर्व अध्यक्ष सह बार कौंसिल के सदस्य गोपेश्वर झा पर टिकी थीं। अधिवक्ताओं को लग रहा था कि वे इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। लेकिन अंतिम समय तक उन्होंने नामांकन नहीं दाखिल किया। 16 को नामांकन पत्रों की जांच में अगर किसी की छंटनी नहीं होती है तो यह तय है कि सभी 37 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। किसी के नाम वापस लेने की संभावना बहुत कम है।

प्रत्याशियों के नाम :-

1. अध्यक्ष पद – विजय कुमार सिंह, सत्यनारायण भगत, अखिलेश्वर प्रसाद अखिल।

2. उपाध्यक्ष पद – कमल किशोर झा, नीलकंठ झा, मुरलीधर जायसवाल व शशांक शेखर भुई।

3. महासचिव पद – सुबोध चंद्र मंडल, जयंत कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, राघवेंद्र नाथ पांडेय, अनिल कुमार झा।

4. कोषाध्यक्ष पद – कुमोद कुमार झा, विमलेंदु कुमार, लाला ज्ञान प्रकाश, महादेव महतो।

5. सहायक कोषाध्यक्ष – पंकज कुमार यादव, प्रदीप कुमार।

6. संयुक्त सचिव प्रशासन- सोमनाथ डे, प्रदीप कुमार।

7. संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- रामफल लायक, सुधेश कुमार सिंह, महादेव महतो।

8. कार्यकारिणी सदस्य – प्रवीर कुमार दुबे, सुरेश भगत, विभूति झा, महेंद्र साह, समंत सहाय, राजकुमार गुप्ता, रेखा प्रसाद, बीना सिंह, रविंद्र कुमार, त्रितुरारी कुमार, भोला प्रसाद चौधरी, चंद्रा गुप्ता, संजय कुमार झा व धनंजय झा।


Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला