दुमका में परीक्षा छूट जाने पर छात्र ने लगा ली फांसी

दुमका में परीक्षा छूट जाने पर छात्र ने लगा ली फांसी
Share this news

दुमका । बीएससी फाइनल में एक विषय की परीक्षा छूट जाने पर रांची के बिरसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय (बीएयू) के छात्र सुमित कुमार (23 वर्ष) ने शुक्रवार की रात मसानजोर के मुरजोरा गांव स्थित आवास में फांसी लगा ली। शनिवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मसानजोर थाना के सहायक अवर निरीक्षक भवेश रवानी ने बताया कि सुमित रांची में रहकर एग्रीकल्चर विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले उसकी बीएससी फाइनल में एक विषय की परीक्षा छूट गई। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में था। शुक्रवार को पिता ने फटकार लगाई और कहा कि उसकी लापरवाही की वजह से परीक्षा छूट गई है। अब उसका एक साल बेकार चला जाएगा। पिता की फटकार सुनने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह घर जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों को शंका हुई। स्वजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से उसका शव लटक रहा था। स्वजन से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया। पिता ने भी मौत का कारण फटकार लगाना बताया है। पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला