ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोप कर जताया विरोध

ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोप कर जताया विरोध
Share this news

दुमका । जामा प्रखंड अंतर्गत आसनसोल कुरवा पंचायत के बेहंगा गांव से आसनसोल कुरुवा मोड़ एवं पालोजोरी को जोड़ने वाली बायपास ग्रामीण सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि यह सड़क मार्ग बेहंगा गांव से आसनसोल कुरुवा मोड़ को जोड़ता है वहीं एक और पालोजोरी तो दूसरी ओर सिकटिया कोबहरा होते हुए उदलखाप मोड़ तक जाती है। सड़क मार्ग के जर्जर अवस्था में तब्दील हो जाने के कारण जगह जगह पानी भर गया है। प्रशासन एवं विभाग का ध्यान आकृष्ट करने के लिए भाजपा नेता सह उपप्रमुख इंद्रकांत यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान रोप कर हेमंत सरकार पर विकास ठप कर देने एवं जनता के समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार आम जनता का वोट लेकर ठगने का काम किया है। जर्जर सड़क को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार को विकास से मतलब नहीं है। जनता को बहुत दिनों तक बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने शीघ्र ही पथ निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर भाजपा नेता रामचंद्र खिरहर, राजू प्रसाद दर्वे, रविंद्र चंद्र, नीताय चंद्र, रामयश कुमार, घनश्याम मंडल, मिलनी सोरेन, सरोज कुमार, शिवलाल सोरेन, हेमलाल सोरेन, शादी देवी, धनेश्वरी देवी, बासुदेव राय सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला