पशु तस्करी में पांच तस्कर एवं छह चालक को जेल

पशु तस्करी में पांच तस्कर एवं छह चालक को जेल
Share this news

दुमका। ग्रामीणों के सहयोग से तस्करी को ले जाते पकड़े गए छह ट्रक एवं 104 अवैध मवेशी बरामदगी के मामले में गुरुवार की देर रात सहायक अवर निरीक्षक लीलाधर सिंह ने अपने बयान पर पशु व्यापारी, ट्रक मालिक एवं चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने पांच व्यापारी व छह चालक को जेल भेज दिया। वहीं जब्त मवेशियों को दुमका के एक डेयरी फार्म में जिम्मेनामा पर रखा गया है। जेल भेजे गए आरोपितों में पश्चिम बंगाल के पूर्वी बघ्र्द्धमान जिले के माधवडीह थाना अंतर्गत विजयपुर का हृदय चंद्र घोष, आदमपुर गांव का पूनम घोष, रंजीत खरोड़, कुसाड़ा का आशीष घोष व पश्चिम बंगाल के हुबली जिला का श्रीरामपुर निवासी ब्रजेश यादव और ट्रक चालक बिहार के पटना जिला के बख्तियारपुर निवासी नुनू कुमार सिंह, मुकेश राय एवं परमानंद पासवान, समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी निवासी मो. साबिर, नालंदा जिला बिहारशरीफ का बुधन पासवान एवं मुज्जफफरपुर के बेदौस गांव का दीपक कुमार शामिल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला