दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण

Share this news

दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए विधायक बसंत सोरेन सरकार से करेंगे बात ।

दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को जल्द भरा जाए । इसके लिए दुमका विधायक बसंत सोरेन सरकार से बात करेंगे । विधायक बसंत सोरेन आज एफजेएमसीएच का निरीक्षण करने पहुंचे । उनके साथ जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी मौजूद थे । विधायक ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल जाना । मरीजों ने अपनी समस्या बताई तो विधायक ने अधिकारियों को समस्याओं का हल निकालने का निर्देश भी दिया ।

विधायक बसंत सोरेन ने नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट को देखा

विधायक ने नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा और कहा कि मरीजों के लिए यह जल्द चालू हो जाएगा । साथ ही साथ पत्रकारों से बातचीत में बसंत सोरेन ने कहा कि इस अस्पताल में कमियों की जानकारी मिलने मिली थी उसे ही देखने आए हैं , कुछ कमियां है पर धीरे धीरे सारी व्यवस्था दूर कर दी जाएगी ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला