दुमका के पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल रमेश बैस ने झंडारोहण किया

दुमका के पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल रमेश बैस ने झंडारोहण किया
Share this news

दुमका। राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण किये । उन्हों ने अपने संबोधन में कहा कि

झारखंड राज्य की खुशहाली के लिए यहां के लोगों के कल्याण के लिए तथा राज्य को विकसित राज्य बनाने के लिए हमे एकजुट होकर सच्चे मन से प्रयास करने का संकल्प लेना होगा। राज्यपाल श्री बैस ने कहा कि राज्यहित में हमे अपने सामाजिक राजनीतिक मतभेद भुलाकर झारखंड राज्य के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करना होगा, ताकि हर चेहरे पर मुस्कान लाने में हम सफल हो सके।

दुमका के स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में झंडोतोलन करने और राष्ट्रीय ध्वज की सलामी लेने के बाद राज्यपाल रमेश बैस ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार के उपलब्धियों को गिनाया और राज्य में सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओ की प्रगति पर चर्चा की। राज्यपाल श्री बैस पुलिस लाइन मैदान में सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पहुँचे और 8 बजकर 55 मिनट पर परेड का निरीक्षण किया। ठीक 9 बजे राज्यपाल ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल ने मिली जुली परेड गारद की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होने पूरे राज्यवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें दी। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर काफी एहतियात बरती गयी थी। राज्यपाल ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी की चुनौतियों से जूझ रहा है। हमारा देश व राज्य भी इससे अछूता नहीं है।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं अपने अभिभाषण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन और कोरोना वारियर्स के रूप में डॉक्टर्स, एएनएम एवं सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला