जब इंसानों के दावों के बीच खस्सी ने खुद चुन लिया अपना मालिक, दो गांवों में छिड़ी जंग!

Share this news

मालिकाना हक को लेकर थाने पहुंचे दोनों गांवों के ग्रामीण, खस्सी ने अपने असली मालिक के पास जाकर किया विवाद का फैसला

हंसडीहा में एक खस्सी के मालिकाना हक को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों में विवाद हो गया। थाने पहुंचे ग्रामीणों के बीच खस्सी ने खुद अपने असली मालिक को पहचान लिया।

खस्सी के मालिकाना हक को लेकर विवाद।
कहते हैं कि बेजुबान भले ही बोल नहीं सकते, लेकिन उन्हें भी अपनेपन और पहचान का एहसास होता है। हंसडीहा में बुधवार को कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया, जहां एक खस्सी (बकरे) के मालिकाना हक को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। इंसान अपनी-अपनी दावेदारी पर अड़े थे, लेकिन आखिरकार फैसला किसी पंचायत या पुलिस को नहीं, बल्कि खुद उस बेजुबान खस्सी को करना पड़ा।

दोनों पक्षों ने ठोका अपना-अपना दावा।
दरअसल, हंसडीहा निवासी शम्स तबरेज आलम ने बनियारा गांव के सलीमुद्दीन अंसारी पर अपनी खस्सी को घर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही पुलिस सलीमुद्दीन के घर पहुंच गई। वहां पुलिस के सामने अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि सलीमुद्दीन ने भी खस्सी पर अपना दावा ठोक दिया। दोनों पक्षों का कहना था कि उन्होंने खस्सी को बचपन से पाला-पोसा है और वही उसका असली मालिक है।

थाने पहुंच गए दोनों गांवों के ग्रामीण।
धीरे-धीरे मामला दो लोगों के बीच से निकलकर दो गांवों के ग्रामीणों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग अपनी-अपनी दलील लेकर थाने पहुंच गए। जब इंसानों की जुबानी दावेदारी से कोई नतीजा नहीं निकला तो विवाद सुलझाने का एक अनोखा तरीका निकाला गया। तय हुआ कि खस्सी को दोनों पक्षों के सामने खुला छोड़ दिया जाएगा और वह जिसके पास जाएगा, उसी को उसका मालिक मान लिया जाएगा।

खस्सी ने सलीमुद्दीन के पास जाकर किया चुनाव।
इसके बाद सबकी निगाहें उस बेजुबान पर टिक गईं। खस्सी को खुला छोड़ा गया तो वह बिना किसी उधेड़बुन के सीधे सलीमुद्दीन अंसारी के पास जाकर खड़ा हो गया। इस तरह जिस मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद छिड़ा था, उसका फैसला खस्सी ने खुद कर दिया। इस अनोखे घटनाक्रम की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इंसानों के बीच उलझे विवाद में आखिरकार एक बेजुबान ने अपनी पसंद जाहिर कर सबको हैरान कर दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला