दुमका के हंसडीहा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत

Share this news

हंसडीहा-भागलपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, घर लौटने के दौरान दिलीप राउत को वाहन ने कुचला

दुमका के हंसडीहा-भागलपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बनियारा गांव के दिलीप राउत की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

घर लौटते समय हुआ हादसा।

दुमका जिले के हंसडीहा-भागलपुर मार्ग पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल घर लौट रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव निवासी दिलीप राउत, पिता अनिरुद्ध राउत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप मंगलवार रात हंसडीहा से पैदल अपने घर बनियारा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

वाहन चालक मौके से फरार।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस।

इस संबंध में हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक दिलीप हांसदा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका के नोनीहाट में पालकी पर सजाकर लाई गई किताब, नीलोत्पल मृणाल के उपन्यास ‘दुल्हिन सावधान’ का अनोखे अंदाज में विमोचन हुआ। दुमका जिले के हंसडीहा में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, मौत दुमका में चिकित्सक के व्हाट्सप स्टेटस से मचा हड़कंप, लिखा- ‘जहर खाने जा रहा हूं, बचा लो’ दुमका के हंसडीहा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार विश्वनाथ मुर्मू का एक पैर टूट गया। दुमका के गोपीकांदर में बिना ग्रामसभा की सहमति कोयला टेस्टिंग करने पहुंची अरबिंदो कंपनी का ग्रामीणों ने विरोध किया। मसलिया में बीमारी से 28 वर्षीय युवक की मौत, 2 मासूम बच्चों के भविष्य पर संकट। दुमका के रानेश्वर बाजार में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर दीवार में सेंधमारी की और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुमका सेंट्रल जेल में बंदियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ महापर्व मनाया। गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर सिकटिया के पास तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार राहुल यादव और मनीष यादव की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत दुमका के भागलपुर रोड में महारो पुल के पास भीषण सड़क हादसा, में सरसाबाद के 2 युवकों की मौत दुमका के रामगढ़ में बंद करमें में मिला कर्मचारी का शव जापान जाएंगे दुमका डीसी अभिजीत कुमार सिन्हा, सीखेंगे विकास का मॉडल