गुलगुलिए बदनकर दुमका में छिपा था महाराष्ट्र का फरार आरोपी

गुलगुलिए बदनकर दुमका में छिपा था महाराष्ट्र का फरार आरोपी
Share this news

करोड़ो की चोरी के बाद बदला था ठिकाना, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

दुमका। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में चोरी की बड़ी घटना के बाद फरार चल रहे तीन आरोपियों को दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश करते हुए हंसडीहा पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों को रेलवे पटरी के समीप से गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए गुलगुलिए के भेष में छिपा हुआ था। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की स्थानीय अपराध शाखा और बोराखेड़ी थाना पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में हंसडीहा पहुंची थी। पुलिस को मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों के हंसडीहा क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद हंसडीहा थाना पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए थे। सभी आरोपी गुलगुलिए का भेष धारण कर क्षेत्र में रह रहा था, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने तीनों आरोपियों को दुमका न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बुलढाणा जिले में हुई करोड़ो के चोरी की बड़ी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी मौजूदगी का पता चलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया।

माला बेचने की आड़ में करते थे चोरी

सरैयाहाट। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में चोरी की घटना के बाद फरार तीनों आरोपी हंसडीहा में माला बेचकर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पहचान छिपाकर माला बेचने का काम कर रहे थे, ताकि किसी को उनके फरार होने की भनक न लगे। मोबाइल लोकेशन से हंसडीहा में उनकी मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेलवे पटरी के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमले का प्रयास

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कुछ परिजनों व अन्य लोगों द्वारा पुलिस टीम के साथ विवाद करने तथा पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किए जाने का भी स्टेशन डायरी में उल्लेख किया गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया।

72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले गई पुलिस

सरैयाहाट। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला