दुमका में कार पर बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Share this news

मोरियार गांव के पास हुई वारदात

दुमका में कार पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सरैयाहाट के मोरियार गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने 3 राउंड गोलियां चलाईं। टाटा मोटर्स कर्मी नितेश पाठक बाल-बाल बच गए। पुलिस जांच में जुटी है।

  1. दुमका में कार पर फायरिंग: मोरियार गांव के पास बाइक सवारों ने चलाईं 3 गोलियां
  2. देवघर से घर लौटते समय नितेश पाठक पर किया हमला
  3. गोली छूकर निकली, कार का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त
  4. टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं नितेश, पुलिस ने खोखा किया बरामद
  5. अज्ञात अपराधियों की पहचान और हमले के कारणों की जांच जारी

मोरियार गांव के पास हुई वारदात

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया-तालझारी मुख्य मार्ग पर मोरियार गांव के समीप सोमवार रात बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक कार को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में कार सवार नितेश पाठक बाल-बाल बच गए। हालांकि, एक गोली उन्हें छूकर निकल गई, जबकि गोलीबारी में कार का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने करीब 3 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।

देवघर से घर लौटते समय किया हमला

जानकारी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के धौनी गांव निवासी नितेश पाठक अपने गांव के ही पंकज मिश्रा के साथ रोजाना की तरह देवघर से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोठिया से तालझारी जाने वाले मार्ग पर मोरियार गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना से घबराए नितेश ने कार रोककर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नितेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा भी बरामद किया है।

टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं नितेश, जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि नितेश पाठक देवघर स्थित टाटा मोटर्स में ईडीपी के पद पर कार्यरत हैं और प्रतिदिन अपने घर से देवघर आना-जाना करते हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फायरिंग करने वाले अज्ञात अपराधियों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
शिकारीपाड़ा हिंसा के 24 घंटे बाद कंपनी के जीएम का निजी चालक अखिलेश पाल घायल अवस्था में घटनास्थल के पास मिला। दुमका में कार पर फायरिंग: बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 3 गोलियां, टाटा मोटर्स कर्मी बाल-बाल बचे शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसा में पुलिस पर हमले की पूर्व तैयारी के संकेत मिले हैं। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बोलेरो, RAF जवान का हेलमेट और लाठी मिली। अखिलेश पाल लापता मामला: हिंसा के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, घटनास्थल पर मिली क्षतिग्रस्त बोलेरो शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसक झड़प में ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पत्थर और डंडों से हमले में महिला पुलिसकर्मी समेत करीब 12 जवान घायल हुए, जबकि कई की हालत गंभीर है। डीप बोरिंग के लिए बुलाई गई ग्रामसभा के दौरान विवाद भड़का। दुमका में पहाड़ी सड़क किनारे पैर बंधी हालत में मिली युवती, इलाके में सनसनी दुमका में दो बाइकों की भीषण टक्कर, हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की अचानक मौत से सनसनी देवघर के त्रिकुट पहाड़ से 200 फीट विशाल चट्टान टूटकर गिरी, आश्रम से महज 50 फीट दूर जाकर रुकी विशाल चट्टान, 30 से 40 सखुआ के पेड़ हुए क्षतिग्रस्त, 1999 की घटना का हवाला देकर स्थानीय लोगों में आशंका। दुमका के जरमुंडी में युवती को पीटा, फिर निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, धान काटकर घर लौट रही 20 वर्षीय युवती, वीडियो बनाने वाला मोबाइल जब्त; 6 गिरफ्तार, सातवां आरोपी फरार।