दुमका के शिकारीपाड़ा हिंसा के 24 घंटे बाद भी जीएम का निजी चालक अखिलेश पाल लापता,

Share this news

क्षतिग्रस्त बोलेरो मिली, मोबाइल लोकेशन घटनास्थल से 1 किमी दूर

अखिलेश पाल लापता मामला। दुमका के शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसा के 24 घंटे बाद भी कंपनी के जीएम का निजी चालक लापता है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बोलेरो मिली, जबकि मोबाइल की अंतिम लोकेशन घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर मिली है।

  1. हिंसा के 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
  2. घटनास्थल से मिली क्षतिग्रस्त बोलेरो, मोबाइल की अंतिम लोकेशन 1 किमी दूर
  3. जीएम सागर सिंह मीणा ने सुनाई मारपीट और प्रताड़ना की आपबीती
  4. बेहोशी की हालत में रातभर कहां रखा, जीएम को नहीं जानकारी
  5. लापता चालक की तलाश में जुटी पुलिस, परिजन भी कर रहे खोजबीन

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर कोल ब्लॉक में हुई हिंसक झड़प के 24 घंटे बाद भी कंपनी के जनरल मैनेजर के निजी चालक अखिलेश कुमार पाल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटनास्थल से उसकी क्षतिग्रस्त बोलेरो बरामद हुई है। अखिलेश इस बोलेरो का मालिक होने के साथ खुद ही उसका चालक भी था। वह दुमका शहर में सेंट्रल जेल के पीछे स्थित मोहल्ले का रहने वाला है। उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। मोबाइल की अंतिम लोकेशन शिकारीपाड़ा के बांसपहाड़ी चर्च के पास मिली है, जो घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर है। आशंका जताई जा रही है कि वह भीड़ से बचने के लिए कहीं छिप गया हो या गंभीर रूप से घायल हुआ हो। हालांकि, उसके साथ वास्तव में क्या हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस गुप्तचरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। परिजन भी शिकारीपाड़ा में कैंप कर खोजबीन में जुटे हैं और उसकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।

मरा हुआ समझकर गाड़ी में छोड़ गये जीएम सागर सिंह मीणा की बॉडी

इधर, बोरिंग कराने वाली कंपनी के जीएम सागर सिंह मीणा ने ग्रामसभा के दौरान हुई घटना को लेकर अपनी आपबीती बताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों और वहां जुटे अन्य लोगों ने उन्हें और उनके चालक को पत्थर तथा लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और पानी में धकेल दिया। उनके अनुसार, कल्याणपुर में ग्रामसभा कराने की योजना सीओ की थी और सीओ तथा बड़ा बाबू भी वहां गए थे। जीएम का दावा है कि मांझी हड़ाम भुदई किस्कू ने लोगों को इकट्ठा कर रखा था और बाद में आसपास के गांवों के साथ बाहरी लोग भी वहां जुट गए। उन्होंने बताया कि भीड़ ने उन्हें और चालक को घेरकर मारपीट की। इस दौरान वह बेहोश हो गए और उन्हें रातभर कहां-कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

बेहोशी की हालत में रातभर कहां रखा, नहीं पता

जीएम सागर सिंह मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह किसी तरह एंबुलेंस की व्यवस्था होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि उनके हाथ-पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उनके बयान में चालक के साथ भी मारपीट किए जाने और पानी में धकेले जाने की बात सामने आई है। हालांकि, अखिलेश पाल के लापता होने और उसके साथ हुई घटना की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
शिकारीपाड़ा हिंसा के 24 घंटे बाद कंपनी के जीएम का निजी चालक अखिलेश पाल घायल अवस्था में घटनास्थल के पास मिला। दुमका में कार पर फायरिंग: बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 3 गोलियां, टाटा मोटर्स कर्मी बाल-बाल बचे शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसा में पुलिस पर हमले की पूर्व तैयारी के संकेत मिले हैं। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बोलेरो, RAF जवान का हेलमेट और लाठी मिली। अखिलेश पाल लापता मामला: हिंसा के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, घटनास्थल पर मिली क्षतिग्रस्त बोलेरो शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसक झड़प में ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पत्थर और डंडों से हमले में महिला पुलिसकर्मी समेत करीब 12 जवान घायल हुए, जबकि कई की हालत गंभीर है। डीप बोरिंग के लिए बुलाई गई ग्रामसभा के दौरान विवाद भड़का। दुमका में पहाड़ी सड़क किनारे पैर बंधी हालत में मिली युवती, इलाके में सनसनी दुमका में दो बाइकों की भीषण टक्कर, हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की अचानक मौत से सनसनी देवघर के त्रिकुट पहाड़ से 200 फीट विशाल चट्टान टूटकर गिरी, आश्रम से महज 50 फीट दूर जाकर रुकी विशाल चट्टान, 30 से 40 सखुआ के पेड़ हुए क्षतिग्रस्त, 1999 की घटना का हवाला देकर स्थानीय लोगों में आशंका। दुमका के जरमुंडी में युवती को पीटा, फिर निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, धान काटकर घर लौट रही 20 वर्षीय युवती, वीडियो बनाने वाला मोबाइल जब्त; 6 गिरफ्तार, सातवां आरोपी फरार।