छत्तीसगढ़ की रायपुर एसीबी/ईओडब्ल्यू टीम ने रसिकपुर स्थित आवास से दबोचा,
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसबीआई से 93 लाख रुपये के कथित गबन के मामले में 6 साल से फरार पूर्व बैंक मैनेजर सुनील कुमार झा दुमका के रसिकपुर से गिरफ्तार।
एसबीआई के पूर्व बैंक मैनेजर को दुमका से किया गया गिरफ्तार
रसिकपुर स्थित आवास से रायपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ा
बैंक खातों से 93 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप
पत्नी, स्वयं और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर की गई थी राशि
फर्जी वाउचर बनाकर बीजीएल खातों से रकम निकालने का आरोप
सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर छत्तीसगढ़ गई पुलिस टीम
गिरफ्तारी की सूचना पत्नी श्वेता झा को दी गई
पत्नी और चालक के खातों में रकम ट्रांसफर करने का आरोप दुमका। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बालको शाखा में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य शाखा प्रबंधक रहे दुमका निवासी सुनील कुमार झा को करीब 93 लाख रुपये के कथित गबन के मामले में 6 साल से फरार रहने के बाद दुमका से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 27 नवंबर को शाम करीब 3:10 बजे रसिकपुर स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुनील इंटरप्राइजेज के बगल में हनुमान मंदिर के सामने राखाबनी स्थित आवास पर छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दुमका के सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें छत्तीसगढ़ ले गई। उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(क) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज है।
बीजीएल खातों से फर्जी वाउचर के जरिए रकम ट्रांसफर करने का आरोप। सुनील कुमार झा (51), पिता अशोक कुमार झा, पर आरोप है कि वह 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 तक एसबीआई की बालको शाखा, जिला कोरबा में मुख्य शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थापित थे। इसी दौरान उन्होंने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर बैंक के बीजीएल खातों में कथित रूप से कूटरचना करते हुए फर्जी वाउचर तैयार किए। आरोप के मुताबिक, पत्नी, स्वयं, वाहन चालक और अन्य खाताधारकों के नाम से बैच ट्रांसफर वाउचर तथा डेबिट वाउचर बनाकर बैंक के बीजीएल खातों से बड़ी रकम डेबिट की गई और उसे दूसरे खातों में जमा कराया गया। इस कथित लेन-देन से बैंक को करीब 93 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचने का आरोप है। यह मामला ब्यूरो में पंजीबद्ध अपराध संख्या 07/2020 से संबंधित है।
पिता और भाई की मौजूदगी में हुई गिरफ्तारी। गिरफ्तारी के समय सुनील कुमार झा के पिता अशोक कुमार झा और भाई अनिल कुमार झा घर पर मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तारी का गवाह बनाया। गिरफ्तारी की सूचना किसे देने के सवाल पर सुनील झा ने अपनी पत्नी श्वेता झा को जानकारी देने का आग्रह किया। इसके बाद टीम ने उनकी पत्नी को लिखित रूप से गिरफ्तारी की सूचना दी। बताया गया कि दंत चिकित्सक रतन चंद्र झा सुनील कुमार झा के बहनोई हैं।
सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की अनुमति। रायपुर एसीबी/ईओडब्ल्यू के केशव नारायण ने सुनील कुमार झा को दुमका के सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर ले जाने की अनुमति मांगी। अदालत ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई। रायपुर एसीबी की ओर से उन्हें आगे कोरबा स्थित एसीबी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।एसबीआई से 93 लाख रुपये गबन कर 6 साल से फरार पूर्व बैंक मैनेजर दुमका से गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी। दुमका। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बालको शाखा में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य शाखा प्रबंधक रहे दुमका निवासी सुनील कुमार झा को करीब 93 लाख रुपये के कथित गबन के मामले में 6 साल से फरार रहने के बाद दुमका से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 27 नवंबर को शाम करीब 3:10 बजे रसिकपुर स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुनील इंटरप्राइजेज के बगल में हनुमान मंदिर के सामने राखाबनी स्थित आवास पर छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दुमका के सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें छत्तीसगढ़ ले गई। उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(क) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज है।
बीजीएल खातों से फर्जी वाउचर के जरिए रकम ट्रांसफर करने का आरोप। सुनील कुमार झा (51), पिता अशोक कुमार झा, पर आरोप है कि वह 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 तक एसबीआई की बालको शाखा, जिला कोरबा में मुख्य शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थापित थे। इसी दौरान उन्होंने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर बैंक के बीजीएल खातों में कथित रूप से कूटरचना करते हुए फर्जी वाउचर तैयार किए। आरोप के मुताबिक, पत्नी, स्वयं, वाहन चालक और अन्य खाताधारकों के नाम से बैच ट्रांसफर वाउचर तथा डेबिट वाउचर बनाकर बैंक के बीजीएल खातों से बड़ी रकम डेबिट की गई और उसे दूसरे खातों में जमा कराया गया। इस कथित लेन-देन से बैंक को करीब 93 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचने का आरोप है। यह मामला ब्यूरो में पंजीबद्ध अपराध संख्या 07/2020 से संबंधित है।
पिता और भाई की मौजूदगी में हुई गिरफ्तारी। गिरफ्तारी के समय सुनील कुमार झा के पिता अशोक कुमार झा और भाई अनिल कुमार झा घर पर मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तारी का गवाह बनाया। गिरफ्तारी की सूचना किसे देने के सवाल पर सुनील झा ने अपनी पत्नी श्वेता झा को जानकारी देने का आग्रह किया। इसके बाद टीम ने उनकी पत्नी को लिखित रूप से गिरफ्तारी की सूचना दी। बताया गया कि दंत चिकित्सक रतन चंद्र झा सुनील कुमार झा के बहनोई हैं।
सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की अनुमति। रायपुर एसीबी/ईओडब्ल्यू के केशव नारायण ने सुनील कुमार झा को दुमका के सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर ले जाने की अनुमति मांगी। अदालत ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई। रायपुर एसीबी की ओर से उन्हें आगे कोरबा स्थित एसीबी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।