हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, मौत को लेकर बना सस्पेंस
रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शवदुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर शनिवार को रेलवे ट्रैक से दो युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बभनखेता और चोरबटीया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मिले शवबताया जा रहा है कि दोनों शव करीब 1 किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। प्रारंभिक तौर पर दोनों युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने


