डीएमएफटी फंड से दुमका में विकास कार्य तेज, तीन एंबुलेंस खरीदने और 61 स्कूलों में चहारदीवारी बनाने का निर्णय
डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षादुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी के माध्यम से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि डीएमएफटी से संचालित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।पूरा हुए कार्यों को जल्द विभागों को सौंपने का निर्देशबैठ


