उपाध्यक्ष चुनाव में अलग-थलग पड़े कन्हाई साह, केवल तीन वोटों में सिमटा समर्थन

उपाध्यक्ष चुनाव में अलग-थलग पड़े कन्हाई साह, केवल तीन वोटों में सिमटा समर्थन

सर्वसम्मति नहीं बनी, अंतिम समय तक चला जोड़-तोड़दुमका। नगर परिषद और बासुकीनाथ नगर पंचायत में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वसम्मति नहीं बन सकी। 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही थी, जो अंतिम समय तक जारी रही। कई दौर की बैठकों और प्रयासों के बावजूद किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई।कन्हाई साह की कोशिशें रहीं नाकामवार्ड संख्या 10 के पार्षद कन्हाई प्रसाद साह खुद को झामुमो समर्थित प्रत्याशी बताते हुए पार

Read More
दुमका में झामुमो का दबदबा, 15 वोटों से मनोज सिंह की एकतरफा जीत;

दुमका में झामुमो का दबदबा, 15 वोटों से मनोज सिंह की एकतरफा जीत;

दुमका। नगर परिषद अध्यक्ष पद के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सियासी बढ़त कायम हो गई है। दुमका नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह ने बड़ी जीत हासिल की, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत में रोहित कुमार राउत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मनोज सिंह वार्ड संख्या 20 से लगातार चौथी…

Read More
दुमका नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर आज फैसला, सर्वसम्मति या चुनाव पर टिकी निगाहें

दुमका नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर आज फैसला, सर्वसम्मति या चुनाव पर टिकी निगाहें

शपथ के बाद होगा उपाध्यक्ष का चुनावदुमका। दुमका नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौरसिया के निर्वाचित होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 20 मार्च को वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद ही उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। पिछले दो सप्ताह से सर्वसम्मति बनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है।मनोज सिंह और कन्हाई प्रसाद साह के बीच सीधा मुकाबला संभवमौजूदा स्थिति को देखते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड स

Read More
मामूली विवाद में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

मामूली विवाद में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

सिजुआ गांव की घटना से फैली सनसनीदुमका। टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली पंचायत अंतर्गत सिजुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।गाली-गलौज के विवाद ने लिया हिंसक रूपजानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब तीन बजे मंगल पुजहर जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटे थे। इसी दौरान उनका भतीजा सुभाष पुजहर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। मंगल पुजहर ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहा

Read More
स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पारा शिक्षक पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,

स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पारा शिक्षक पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना का मामलादुमका। सरैयाहाट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना में एक पारा शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीतीजानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा ने कुछ दिन पहले अपने साथ हुई घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंच गए।आरोपी शिक्षक की ग्रामीणों ने की पि

Read More
हिंदू बंटा, हिंदू कटा, इसलिए हिंदू एक रहेः डॉ प्रवीण तोगड़िया,

हिंदू बंटा, हिंदू कटा, इसलिए हिंदू एक रहेः डॉ प्रवीण तोगड़िया,

कहा सरकार और जनता को मिलकर बांग्लादेशियों को भगाना होगादुधानी में भव्य स्वागत और शहर में निकली शोभा यात्रादुमका। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का बुधवार को दुमका में भव्य स्वागत किया गया। दुधानी में हिंदू समाज के लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एक शोभा यात्रा निकाली गई, जो यज्ञ मैदान पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।घुसपैठ को लेकर सरकार और जनता से की अपीलसभा को संबोधित करते हुए डॉ तोगड़िया ने कहा कि झारखंड, ओडिशा, असम, बंग

Read More
पंचक में शपथ लेंगे पार्षद व अध्यक्ष, पंचक खत्म होने पर होगा उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण

पंचक में शपथ लेंगे पार्षद व अध्यक्ष, पंचक खत्म होने पर होगा उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण

20 मार्च को शपथ लेंगे दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद, उपाध्यक्ष का चुनाव भी उसी दिन दुमका। दुमका नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षदों को 20 मार्च को समाहरणालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच सभी पार्षदों…

Read More
विधायक के पीए का व्हाट्सऐप हैक कर 1.70 लाख रुपये की ठगी

विधायक के पीए का व्हाट्सऐप हैक कर 1.70 लाख रुपये की ठगी

साइबर ठगों ने व्हाट्सऐप हैक कर मांगी आर्थिक मदददुमका। दुमका में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी के पीए सावर्ण मृणाल मृदुल उर्फ मिट्ठू झा का व्हाट्सऐप हैक कर दो लोगों से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से परिचित लोगों को आर्थिक मदद के लिए संदेश भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए।राजीव रंजन से 75 हजार रुपये की ठगीजानकारी के अनुसार दुमका निवासी राजीव रंजन को मिट्ठू झा के नाम से व्हाट्सऐप नंबर 7004794349 से मैसेज भेजा गया, जिसमें

Read More
शिकारीपाड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

शिकारीपाड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

दुर्गा मंदिर के पास हुआ दर्दनाक हादसाशिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप स्टोन चिप्स लदे एक हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114ए पर हुआ, जहां टक्कर के बाद दोनों युवक हाईवा के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की हुई पहचानमृतकों की पहचान हारून शेख (30) और बाबुर अली शेख (45) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के

Read More
तीखे मोड़ पर कार की टक्कर से लैम्पस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल

तीखे मोड़ पर कार की टक्कर से लैम्पस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल

सिदपहाड़ी पुल के पास हुआ हादसादुमका। मसलिया थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर शनिवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार लैम्पस प्रबंधक अजित कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। वे मसानजोर पंचायत के लैम्पस प्रबंधक बताए जा रहे हैं।तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्करजानकारी के अनुसार अजित कुमार मंडल अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सिदपहाड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क

Read More
BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला