सरैयाहाट में जमीन कब्जा व पुलिस पर हमला मामले में छह गिरफ्तार
भाड़े पर जमीन का अवैध कब्जा कराने पहुंचे थे आरोपीदुमका। थाना क्षेत्र के चिहुंटिया गांव में पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कराने एवं पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना अंतर्गत प्रबलडीह गांव निवासी अशोक महथा, पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के घटवाली गांव निवासी इन्द्र सिंह, डबरलंगी गांव के अजय पंडित, सरैयाहाट थाना के चिहुंटिया गांव के कुमोद पासी, पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मजडीहा गांव क


